रांची, फरवरी 24 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हरहंजी गांव में ग्रामीणों द्वारा नवनिर्मित शिव मंदिर में तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का मंगलवार को शुरू हुआ। इस दौरान 701 कन्याएं और महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर सांईं मंदिर मार्ग होते हुए पंडरा गांव के नदी घाट पहुंची। नदी तट पर आचार्य चिंतामणि पांडेय और अमित तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल भरवाया। इसके बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां यज्ञ पंडाल में कलश स्थापित किए गए। यात्रा के दौरान गुरु बाबा चरणदास बनर्जी, कुल पुरोहित पंचम पांडेय, सत्यनारायण पांडेय, राजेश पाठक, पुजारी गोस्वामी कश्यप दास, अशोक पंडा, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, विक्रम महतो, सुमेश कुमार महतो और गंदुर गोप सहित दर्जनों ग्रामीण हाथों में पताका ल...