रांची, दिसम्बर 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के तीन गांवों के सात प्रगतिशील किसानों को नई दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मिलिनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इन किसानों ने खेती के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट उत्पादन और आर्थिक समृद्धि का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। सम्मानित किसानों में चरिमा गांव से पंकज कुजूर, सुमित्रा कुजूर और विशेश्वर मिंज, कुदारखो से बीरेंद्र कुमार और यमुना मेहता तथा फादिल मर्चा से पिंकी कुमारी और अवध कुमार शामिल हैं। इन्हें यह पुरस्कार आईएआरआई, नई दिल्ली में सात दिसंबर को कृषि जागरण द्वारा आयोजित समारोह में कृषि वैज्ञानिक सह सचिव डेयर एवं महानिदेशक भाकृअनूप के डॉ मांगीलाल जाट ने प्रदान किया। इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य से कुल 20 किसानों...