रांची, अप्रैल 8 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो में सोमवार को सरस्वती वंदना के साथ नए सत्र की शुरुआत की गई। इस दौरान स्कूल के निदेशक कैलाश कुमार, सचिव श्रवण कुमार और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। वहीं बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक कैलाश कुमार ने बच्चों को नए सत्र में खूब मन लगाकर पढ़ाई करने और प्रतिदिन अपने मां पिताजी के आशीर्वाद लेकर स्कूल आने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.