रांची, मार्च 27 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड की घाघरा पंचायत के भेड़ीगढ़ा गांव में बुधवार की रात लगभग आठ बजे दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने इसी गांव के एक किसान सोमनाथ मुंडा के खेतों में लगी गेहूं और आलू की फसल खाने के साथ रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबकने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 12 दिनों से घाघरा बरटोली के डिपा जंगल में हाथी डेरा जमाए हुए हैं। वहीं किसानों ने क्षतिपूर्ति को लेकर स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। पीड़ित किसानों को मुआवजा देने और हाथी को जंगल से भगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.