रांची, नवम्बर 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। 'आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत प्रखंड की बेड़ो, जरिया और दिघिया पंचायतों में बुधवार को शिविर लगाया गया। तीनों पंचायतों के ग्रामीणों ने 875 आवेदन दिए, इनमें 134 आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। इस दौरान प्रखंड और अंचल से संबंधित सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए। प्रखंड प्रमुख ने झारखंड सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुखिया सुशांति भगत ने कहा कि शिविर का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। मौके पर मुखिया प्रबला केरकेट्टा, कुंवारी खलखो, पंचायत सम...