गिरडीह, फरवरी 6 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के बेड़ोडीह गांव में गुरुवार करीब चार बजे शाम में आगजनी की घटना हो गई। जिसमें गांव के पांच किसानों के खलिहान में रखे हुए हजारों रुपए के धान फसल एवं बिचाली जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने नजदीक के कुआं में पंपिग सेट मशीन लगाकर आग पर काबू पाया। तबतक सभी खलिहानों में रखा हुआ तकरीबन 30 क्विंटल धान एवं करीब बीस हजार बंडल बिचाली व पुआल जलकर नष्ट हो गया था। घटना में करीब एक दर्जन पेड़ पौधे जल गये वहीं कुछ किसानों के खेत में लगे प्याज की फसल भी नष्ट हो गई। इस संबंध में पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार कि वे लोग अपने घरेलू कामों में वयस्त थे। उसी क्रम में संभवतः एलटी लाईन के नंगे तार-पोल में शाट सर्किट में फैली चिंगारी से खलिहान में रखी हुई बिचाली से आगजनी ...