तरबगंज (गोंडा), जून 30 -- यूपी के गोंडा में शादी के चार महीने बाद ही एक नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला अपने बेडरूम में बिस्तर लगा रही थी, इसी दौरान सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे। इसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया गया, लेकिन फिर डॉक्टर महिला की जान नहीं बचा पाए। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। महिला के पति पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना तरबगंज ब्लॉक के गिरधरपुर नागनाथ पुरवा की है। जहां की सरिता 20 वर्ष पत्नी सुरेश रविवार की रात करीब आठ बजे कमरे में बेड पर बिस्तर लगा रही है। इसी बीच बेड के नीचे बैठे सांप ने उसके पैर में डंस लिया। सरिता की चार माह पहले फरवरी माह में सुरेश के साथ शादी हुई थी। दो माह पहले पति सुरेश नौकरी के लिए पुणे शहर गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.