नई दिल्ली, फरवरी 1 -- बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई वाले घर पर फायरिंग की खबर ने एक बार फिर इंडस्ट्री वालों को परेशान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक डायरेक्टर के घर 4 राउंड फायरिंग हुई थी। अब इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है जिसमें लॉरेंस ग्रुप के लोगों ने रोहित शेट्टी के घर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए धमकी दी है। धमकी में कहा गया है कि अगली बार बेडरूम में घुसकर छाती पर गोली मारेंगे। हमले और धमकी के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पुणे से 5 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।बॉलीवुड के अन्य लोगों को भी दी गई है धमकी? रोहित शेट्टी के घर हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक मैसेज वीर हो रहा है। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है, 'राम राम जय बजरंग ब...