हजारीबाग, फरवरी 22 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के डुमर पंचायत अंतर्गत बेडम गांव में मां मनसा देवी की बैशाखी खुशहाली पूजा हुई। इस अवसर पर गांव में उत्सव सा माहौल रहा। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना करते हुए नवनिर्मित मां मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान गांव के विभिन्न मंदिरों, मंडपों और ग्राम देवता स्थल गंवात में भी विशेष अनुष्ठ गए। । इस धार्मिक आयोजन के दौरान महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। महिलाओं द्वारा गाए गए पारंपरिक देवी लोकगीतों और भजनों से पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों से गांव का कोना-कोना गूंज उठा। इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से गुरुचरण, जीवाधन प्रसाद, रोहित प्रसाद, युगलकिशोर प्रसाद, विकास कुमार, पप्पू मंडल, रवि कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.