बहराइच, जून 28 -- तेजवापुर। सीतापुर हाईवे के बेड़नापुर कस्बे में रोडवेज बस की ठहराव न होने से कस्बेवासी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो यात्री बहराइच व सीतापुर आने जाने का सफर करना चाहते हैं तो रोडवेज बस की ठहराव न होने पर वो लोग प्राइवेट वाहनों का सहारा लेते हैं। स्थानीय अभिषेक, राजू, मेराज, श्यामू तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद, एसएन शुक्ला ने बताया कि कस्बे में रोडवेज बस स्टाप न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। कस्बे के बगल तेजवापुर ब्लाक व बीआरसी भवन है। सभी ने कस्बे में रोडवेज बस स्टाप की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.