भदोही, जनवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। जिले में गणेश चतुर्थी पर मंगलवार को लोगों ने सुख समृद्धि के लिए भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया। माताओं ने पूरे दिन व्रत रखकर बेटों के लंबी उम्र की कामना किया। लंबोदन मंदिरों में ठंड के बाद भी आस्थावानों की भीड़ नजर आई। बता दें कि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी एवं संकट चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। व्रतियों ने मंगलवार को सुबह स्नान, ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लेकर गणेश पूजन किया। वहीं, घरों में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। दुर्वा मोदक अन्य मिष्ठान आदि का भोग लगाया। घी के दीप जलाए, पूजन और आरती की। सनातन धर्म में माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी अर्थात गणेश चतुर्थी का अपना एक विशेष स्थान है। शास्त्रों के जानकर पंडित गुरु वरदान के अनुसार इस व्रत को उसी चतुर्थी में करना चाहिए जो चंद्रमा के उदय में व्...