हापुड़, फरवरी 19 -- नगर के मोहल्ला रविदास निवासी महिला ने अपने ही बेटे पर जान का खतरा बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसका बेटा शराब पीकर उसके वह छोटे पुत्रवधू के साथ आए दिन मारपीट करता है।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी सायरा ने बताया कि उसके पति की मौत हो गई है, पति की मौत के बाद वह अपने छोटे बेटे के पास रहती है। पीड़ित ने बताया कि उसका बड़ा बेटा प्रतिदिन शराब पीकर घर में क्लेश करता है। 2 दिन पूर्व उसके बेटे ने शराब के नशे में होकर उसके वह छोटे बेटे की पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़िता ने जैसे तैसे कर अपनी जान बचाई ।पीड़िता ने बेटे पर जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा प्रदान करने और कार्रवाई करने की मांग की है ।कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.