दिल्ली, मई 29 -- कादी विहार इलाके में बदमाशों ने बुधवार शाम को घर में घुसकर दंपति पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वरूप नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर की तलाश छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय अशोक अपनी पत्नी रचना और दो बच्चों के साथ कादी विहार इलाके में रहते थे। अशोक पेशे से ड्राइवर थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अशोक के बेटे संदीप का झगड़ा इलाके के गोलू से चल रहा था। अशोक और रचना अपनी बेटी नेहा के साथ बुधवार शाम को घर पर थे। रचना दरवाजे पर दीया जला कर घर के अंदर जा रही थी। तभी गोलू अपने दोस्त के साथ घर में घुस गया। उसने अशोक और रचना पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। नेहा के सिर के उपर से गोली गुजर गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। इस अचानक हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.