लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ। आलमबाग इको गार्डन के पास रविवार शाम बेटे संग बाइक से बाजार जा रही वृद्धा को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की लोकबंधु अस्पताल में मौत हो गई। आलमबाग के आजादनगर निवासी व रेलवे से रिटायर्ड इम्तियाज हुसैन के बेटे वारिस के मुताबिक रविवार की शाम उनकी 60 वर्षीय मां सुरेशा को बाजार जाना था। वह अपने छोटे बेटे आमान के साथ बाइक से इको गार्डेन से बाजार जा रही थीं। तभी विपरीत दिशा से जा रहे बाइक सवार युवक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की टक्कर में सुरेशा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको लोगों ने लोकबंधु अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.