इटावा औरैया, फरवरी 11 -- भरथना, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के गांव समसपुर में बुधवार सुबह बहू-बेटे से प्रताड़ित महिला का शव गांव के बाहर स्थित आम के बाग में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही पेड़ से लटके शव पर पड़ी, उन्होंने परिजनों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान समसपुर निवासी नारायण स्वरूप सविता की 45 वर्षीय पत्नी रमाकांती के रूप में हुई। वह गांव में ही रहती थी, जबकि उसके पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सूचना मिलने पर सीओ रामदवन मौर्य और प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किए। ...