गंगापार, नवम्बर 12 -- उतरांव थाना क्षेत्र के खोदायपुर गांव में बेटे एवं बहू ने पिता एवं बूढी दादी को घर से भगा दिया। पिता ने बुधवार को थाने में बेटे बहू के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। इलाकाई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के खोदायपुर गांव निवासी राम अवतार ने बताया कि सरकारी आवास मुझे एवं मेरे बेटे को मिला था। मेरे आवास पर जबरन भूसा भर कर रख दिया है। मजबूरी बस मां को लेकर मढ़हा डालकर रहने लगा तो उसमें भी जबरन पुलाव काट कर रख दिए हैं। दो जून की रोटी न देने के साथ बहु बेटे मिलकर घर से भगा दिए हैं। राम अवतार अपनी बूढ़ी मां को लेकर थाना उतरांव पहुंचकर बहु बेटे के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.