गोरखपुर, नवम्बर 30 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद गीडा क्षेत्र के जीतपुर में परिवारिक कलह में बेटे-बहू ने मनबढ़ों के साथ घर में घुसकर मां को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले को दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के जीतपुर नारा निवासी निर्मला देवी पत्नी जय प्रकाश की बहू 27 नवंबर को गाली दे रही थी। उसके बाद मायके के लोगों को बुला लिया। घर में घुसकर दूसरी बहू सुधा को मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़िता ने थाने में शिकायत की। उसी बात को लेकर मनबढ़ों ने फिर घर में घुसकर पूरे परिवार को मारपीट कर घायल कर दिए। इसमें पीड़िता का बेटा भी शामिल था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पीड़िता की बहू, लालचंद, सीमा, जेनू, तन्नू, मंगेश और कुछ अज्ञात के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्...