उन्नाव, फरवरी 22 -- चकलवंशी। किसी बात को लेकर बेटे और बहू से विवाद होने से आहत होकर सास ने रविवार दोपहर कीटनाशक निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के आसीवन तरफ सिद्धनाथ गांव की रहने वाली 40 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी बउवा रविवार दोपहर बेटे सर्वेश के साथ घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होने लगी। बहू भी सास से झगड़ने लगी। पड़ोसियों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। बहू बेटे से हुई कहासुनी से नाराज होकर मां ने कीटनाशक निगल लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंद...