संवाददाता, अप्रैल 13 -- बरेली के नवाबगंज में मां को पीट रहे शराब के नशे में धुत बेटे ने हंसिये से गर्दन पर प्रहार कर पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मिलक पिछौड़ा के मजरा इनायतपुर निवासी 65 वर्षीय लालाराम खेतीबाड़ी करते थे। लालाराम के चार बेटे हैं। तीसरे नंबर का बेटा छत्रपाल शराब का आदी है। शुक्रवार रात आठ बजे छत्रपाल नशे में धुत होकर घर पहुंचा और सब्जी काट रही मां रामदेई से हंसिया छीनकर मारपीट करने लगा। इस पर लालाराम ने विरोध करते हुए रामदेई को बचाने की कोशिश की तो छत्रपाल ने उन पर हंसिये से प्रहार शुरू कर दिए। गर्दन में बायीं ओर हसिया लगने से छत्रपाल बेसुध होकर गए गिर। बीचबचाव में रामदेई भी घायल हो गईं। उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.