हापुड़, फरवरी 1 -- नगर के मोहल्ला अहताबस्ती राम निवसी अतर सिंह ने बताया कि उसका बेटा उससे रंजिश रखता है। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। पिछले दिनों उसका बेटा घर में अवैध हथियार रखने के लिए लाया। इसको लेकर उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ पिटाई की। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो आरोपी वहां से फरार हो गया। उसके बाद फिर से आए उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.