नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के दयौरार गांव में बुधवार को मां-बेटे के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच बेटे ने डंडे और परात से सिर पर वार कर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दौयरार गांव में वीरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वीरेंद्र सिंह की 55 वर्षीय पत्नी रुक्मणी का बुधवार को अपने 25 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी बीच कृष्ण ने डंडे और परात से रुक्मणी पर हमला कर दिया। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। पड़ोस के लोगों ने महिला को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि महिला के पति के शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कि...