उन्नाव, जनवरी 19 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के जमलदीपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को प्लॉट में मिले वृद्ध के शव की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा गांव निवासी हुसैना पुत्र खैराती के रूप में हुई है। हुसैना कई दिनों से लापता थे। उनके बेटे इखलाख ने 5 जनवरी को सदर कोतवाली में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को जमलदीपुर गांव के पास एक विक्षिप्त वृद्ध का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन पहचान न हो सकी, तब शव को मच्र्युरी में सुरक्षित रखवा दिया गया था। शव मिलने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने पर मगरवारा गांव निवासी इखलाख जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उन्होंने शव की पहचान अपने पिता हुसैना के रूप में की। इखलाख ने बताया कि उनके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.