आगरा, अक्टूबर 29 -- पिता की हत्या में कमला नगर थाने से जेल गए मनीष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसने यह सोचकर जवाहरपुल से यमुना में पिता का शव फेंका था कि लाश बरामद नहीं होगी। बिना लाश पुलिस इस मामले को हत्या कैसे साबित करेगी। बुधवार सुबह ताजमहल के पीछे दशहरा घाट के पास एक शव उतराता हुआ मिला। उसकी पहचान भरत सिंह के रूप में हुई। हरीपर्वत क्षेत्र निवासी बेबी ने अपने भाई भरत सिंह की हत्या के आरोप में भतीजे मनीष को नामजद किया था। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने को पहले सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। सीसीटीवी फुटेज में 26 अक्तूबर सुबह तड़के मनीष स्कूटर पर जवाहरपुल की तरफ गया था। स्कूटर के पायदान पर प्लास्टिक का कट्टा रखा था। एक अन्य फुटेज में वह रात को अपने पिता का पीछा करते हुए दिखा था। पुलिस ने मनीष को पकड़ा था। उसने हत्या की बात कबूल की थी। बताया था कि पिछल...