रामपुर, जनवरी 31 -- शाहबाद। बेटे के हमले में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। रामपुर जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। इधर, पुलिस ने बहन की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ मां पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस धाराओं को तरमीम करेगी। शुक्रवार शाम जगेसर गांव निवासी राजू भारती ने अपनी मां मायादेवी (50) पर हमला कर दिया था। हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट थीं और हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। उन्हें गंभीर अवस्था में रामपुर रेफर किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इस मामले में राजू की बहन ...