बुलंदशहर।, फरवरी 24 -- यूपी के बुलंदशहर जिले में बेटे को हाई स्कूल की परीक्षा दिलाने आई महिला और उसके प्रेमी को पति ने गोली मार दी। जिला अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया गया जबकि घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पूरी घटना खानपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव गंगाहरी निवासी नरेश पुत्र जगपाल की पत्नी सावित्री करीब एक साल पहले गांव के सरजीत पुत्र बृजपाल के साथ चली गई थी। महिला अपने दोनों बच्चों एक बेटा और एक बेटी को साथ ले गई थी। महिला सोमवार को अपने प्रेमी सरजीत के साथ अपने बेटे आकांशु को हाई स्कूल का पेपर दिलाने खानपुर थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज आई थी। महिला का बेटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.