मुंगेर, मई 16 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि मॉडल स्टेशन जमालपुर परिसर में चोर, उचक्के और बदमाशों का फिर से सक्रियता बढ़ गयी है। इसबार एक वृद्ध महिला की मोबाइल चोरी हो गई है। पीड़िता ने रेल थाना जमालपुर में इसकी शिकायत की है। इस बावत पीड़िता रामपुर बस्ती निवासी ललिता देवी ने बताया कि अपने बेटे को बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ाने के लिए जमालपुर स्टेशन आए थे। बेटे के साथ वाहन स्टैंड से सटे एस्केलेटर मशीन से एफओबी पर चढ़े और प्लेटफार्म संख्या दो पर जा रहे थे। तभी चोर ने मेरे बैग से मोबाइल की चोरी कर ली गयी। जब मुझे इसकी भनक मिली तो बैग चेक किया तो मोबाइल गायब थी। उन्होंने कहा कि मोबाइल को काफी ढूंढा लेकिन नहीं पता चला है। इसके बाद रेल थाना जमालपुर पहुंचकर घटना की जानकारी दी गयी है। इधर, एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.