मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव में रविवार की दोपहर बेटे के सामने ही पिता की तालाब में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। पुत्र की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग ढ़ाई घंटे बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुलौरी गांव निवासी 32 वर्षीय अरूण कुमार सिंह उर्फ मन्नू पुत्र स्व. रामनरेश अपने छह वर्षीय पुत्र रूपेश के साथ बाल बनवाने गए थे। बाल बनवाकर दोपहर अपने पुत्र के साथ गांव स्थित तालाब पर नहाने चले गए। तालाब के भीटें पर पुत्र को बैठा दिए और तालाब में स्नान करने चले गए। एक बार डुबकी लगाने के बाद बाहर आए और साबुन लगाकर दोबारा डुबकी लगाएं। फिर बाहर नहीं आए। लगभग बीस मिनट तक पिता के तालाब से बाहर न निकलने पर पुत्र ने घर पहुंच घटना के बारे में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.