संवाददाता, मार्च 5 -- यूपी के रामपुर के एक बैंक में एक मां अपने बेटे के साथ 5 लाख रुपए निकालने पहुंची थीं। लेकिन वहां बेटे से कैशियर का विवाद हो गया। विवाद की वजह यह थी कि बेटे ने कैशियर से रुपए लेने के लिए काउंटर पर अपना हाथ आगे बढ़ा दिया था। कैशियर ने उसे कैश देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ ग्राहक को ही रुपए दे सकते हैं। जबकि बेटे का कहना था कि मां के हाथ से कोई रुपए छीनकर भाग न जाए इसलिए वह रुपए खुद लेना चाहता है। कैशियर के साफ इनकार करने के बाद बेटे से उनकी बहस हो गई। इस बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह घटना सोमवार दोपहर की है। डीएम ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। वीडियो, सिविल लाइन स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का बताया जा रहा है। इसमें वीडियो में खाताधारक महिला का बेटा कह रहा है कि उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.