फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- शिकोहाबाद में परिवारिक विवाद के बाद ससुराल लौटी महिला को उसके ससुरालियों ने घर में घुसने नहीं दिया। विवाहिता कई घंटे तक गेट खुलवाने के लिए गुहार लगाती रही लेकिन ससुरालियों ने गेट नही खोला। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों एवं विवाहिता को थाने बुलाया है। किरणलता की शादी अजय सिंह निवासी शहजलपुर के साथ सन 2016 में हुई थी। विवाहिता का पति शिक्षक है जो जसराना क्षेत्र में तैनात है। विवाहिता का अपने पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने सात वर्षीय बालक के साथ अपने मायके चली गई। रविवार को विवाहिता अपने बेटे के साथ ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने विवाहिता को देखकर अंदर से गेट बंद कर लिया। महिला काफी देर तक गेट खटखटाती रही लेकिन ससुरालियों ने गेट नही खोला। इस दौरान मासूम भी अपने दादा दादी को बुलाता रहा, लेकिन अपने नाती की फरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.