हाजीपुर, जनवरी 2 -- वैशाली। सं.सू. नव वर्ष पर वैशाली में छपरा से भेल्दी से पिकनिक मनाने आए लालबहादुर राम की पीट-पीटकर हत्या के मामले में उनके पुत्र सतीश कुमार के बयान पर वैशाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक के बेटे ने मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के तुर्की निवासी बबलू कुमार, साहिल कुमार के अलावा वैशाली के खरौना निवासी विजय कुमार और अजय कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसके अलावा 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...