कौशाम्बी, फरवरी 26 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के चिकवन का पुरवा गांव में मंगलवार सुबह महिला की ईट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को शव पीएम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। बेटे के घर न पहुंचने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। अब गुरुवार को महिला के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। चिकवन का पुरवा निवासी रामदास की 20 वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद पत्नी कैलसिया देवी अपने तीन लड़कों के साथ घर पर रहती थी। जिसमें से दो बड़े लड़के बाहर रहते हैं। सबसे बड़ा लड़का प्रदीप मुंबई में रहता है। जबकि मझला लड़का संदीप विदेश में रहता है। सबसे छोटा लड़का मंदीप कुमार उसके साथ घर में रहकर पिकअप चलाता है। मंगलवार की सुबह कैलसिया देवी का रक्तरंजिश शव दरवाजे के पास ही पड़ा हुआ था। जिसके सिर पर ईंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.