छपरा, नवम्बर 26 -- दरियापुर, एक संवाददाता। बेटे के तिलक के दिन ही दुर्घटना में घायल पिता की मौत हो गई। यह घटना डेरनी थाना क्षेत्र के शहर छपरा गांव की है। जानकारी के अनुसार विगत 22 नवंबर को शहर छपरा के 60 वर्षीय योगेन्द्र राय महेशिया बाजार से सामान की खरीददारी कर घर लौट रहे थे। उनके गांव के पास ही एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें ठोकर मार दी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच में इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वहां इलाज चल ही रहा था कि मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उसी दिन मृतक के छोटे बेटे का तिलक था। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शादी में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। तिलक समारोह रोक दिया गया। मृतक को दो पुत्र है जिसमें छोटे बेटे की शादी थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.