बागपत, फरवरी 1 -- यूपी के बागपत जिले के छपरौली कस्बे के रहने वाले एक युवक ने बेटा होने पर उसके वजन के बराबर धन मंदिर में दान करने की मन्नत मांगी थी। यह मन्नत पूरी होने के बाद रविवार को चार महीने के हो चुके बेटे को सिक्कों से तौलकर 10 हजार रुपये मंदिर को दान कर दिया। वहीं बेटे का नाम अपने मृतक भाई के नाम पर रख दिया, क्योंकि बेटा भाई की पुण्यतिथि के दिन ही हुआ था। छपरौली के धंधान के रहने वाले फल विक्रेता अक्षय और उनकी पत्नी सोनम ने पुत्र प्राप्ति के लिए संत शिरोमणि रविदास मंदिर में मन्नत मांगी थी। संकल्प लिया था कि बेटा हुआ, तो उसके वजन के बराबर राशि मंदिर में अर्पित की जाएगी। रविवार को अक्षय अपनी पत्नी सोनम और पिता सहदेव के साथ चार माह के बेटे रोहित को लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में फूलों से सजा तराजू लगाया गया। एक पलड़े पर मासूम रोहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.