मैनपुरी, मई 18 -- बेटे के जन्मदिन में भाग लेने गए पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक अपनी ससुराल में बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहा था। ग्राम मदनपुर के निकट सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। ग्राम मायाचंदपुर निवासी महेंद्र पुत्र प्रताप सिंह की पत्नी अपने मायके फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद स्थित ग्राम मदनपुर में पुत्र के साथ चली गई थी। शनिवार की रात महेंद्र के पुत्र का जन्मदिन था। उसकी पत्नी ने जन्मदिन में आने के लिए पति को फोन किया तो महेंद्र अपने बेटे के जन्मदिन में भाग लेने के लिए बाइक से ससुराल के लिए रवाना हो गया। उसने भोगांव से अपने बेटे के जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.