बिजनौर, जनवरी 9 -- झालू नगर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी व्यक्ति ने बेटे के जन्मदिन समारोह के दौरान डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। वायरल वीडियो की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम बंद कराया। इस दौरान पुलिस और आयोजकों के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात मोहल्ला मिर्दगान निवासी अरुण कुमार ने अपने पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर महिला डांसरों का डांस कार्यक्रम रखा था। बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के चल रहे कार्यक्रम की वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्यक्रम को बंद कराने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.