पटना, फरवरी 18 -- पटना से सटे बख्तियारपुर के टेकाबिगहा में एक घर में हत्याकांड के नामजद आरोपित की तलाश में छापेमारी करने गई पुलिस पर मां - बेटे संग मारपीट का आरोप लगा है। हालांकि पुलिस ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान 13 साल के बच्चे के कान का पर्दा फट गया व उसके खून बहने लगा। वहीं बच्चे की मां के साथ भी मारपीट की गई। मां-बेटे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार ने खुसरुपुर थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल किया है। पीड़िता नीलम देवी ने बताया कि रविवार की रात थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों संग सीढ़ी लगा छत के सहारे घर के अंदर प्रवेश कर गए। स्थानीय पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। थानाध्यक्ष ने आरोपित और बच्चे के फूफा भूषण के घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.