हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 7 -- यूपी के मिर्जापुर में सक्तेशगढ़ में एक पिता की अपने बेटे की शादी से पहले मौत हो गई। बेटे की शादी का कार्ड बांटकर वापस घर लौट रहे पिता की शनिवार की रात चुनार के गोबरदहा गांव के पास पिकअप के धक्के से मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। बेटे की शादी से पहले पिता की अर्थी उठ गई। घर में शादी की खुशी मातम में बदल गई। एक ओर जहां कार्ड बांटने और आयोजन को लेकर खुशियां छाई थीं जो पल में मातम में बदली गया। कछवां थाना क्षेत्र के तेगबहादुर गांव निवासी 55 वर्षीय पप्पू उर्फ कमलेश पुत्र माता प्रसाद पान विक्रेता थे। पप्पू के बड़े बेटे चिंटू की 16 अप्रैल को शादी तय थी। घर में खुशी का माहौल था। पप्पू शनिवार को बेटे की शादी का कार्ड बांटने राजगढ़ स्थित रिश्तेदारी में गए थे। कार्ड बांटकर रात लगभग दस बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.