बागपत, फरवरी 11 -- बागपत। बेटे की शादी के दिन ही बड़ौत के शाहमल एनक्लेव में रहने वाले यूपी पुलिस के दरोगा की कैंसर से मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियों में खलल पड़ गया। हालांकि, दूल्हे को पिता की मौत की सूचना नहीं दी गई। बुधवार को एक तरफ बेटे की शादी की रस्में चल रही थी, तो दूसरी ओर पिता के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। शामली के कंजरहेड़ा गांव का रहने वाला सूर्यवीर सिंह यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात थे। लंबे समय से वे बड़ौत के शाहमल एनक्लेव में मकान बनाकर परिवार के साथ रहत रहे थे। वे पिछले छह माह से नोएडा में तैनात थे और कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। काफी समय से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर उन्हें टटीरी के सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.