एटा, फरवरी 2 -- घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं बेटी के साथ छेड़खानी भी की। आरोपी ने धमकी दी है कि कानूनी कार्रवाई पर बेटे की शादी नहीं होने देंगे। लाशें बिछाने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसएसपी से जाकर शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी विनीता देवी पत्नी विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटा की शादी 19 फरवरी को होनी है। भाई के यहां भात का निमंत्रण देकर चार जनवरी की रात को घर पर वापस आई। आरोप है कि मोहल्ला कटरा निवासी संजीव, पत्नी गालियां देते हुए घर में घुस आए। बेटी नीलम निवासी नगला मसानी खैर रोड थाना देहली गेट जिला अलीगढ़ ने गाली देने से मना किया। आारोपी ने बेटी के साथ पिटाई की और लज्जा भंग करने के उ‌द्देश्य से कपड़े खींचे। शोरगुल की आवाज स...