चंदौली, नवम्बर 20 -- सकलडीहा। विशुनपुरा गांव निवासी सफाई कर्मी सुद्धिराम का 26 वर्षीय पुत्र सुनील राय घर से काम के सिलसिले में अपने दोस्तों के साथ बीते तीन माह पूर्व पंजाब गया था लेकिन वापस घर नहीं आने और कोई सूचना नहीं मिलने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुगी दर्ज कराया है। बेटे का पंजाब में भी कुछ पता नहीं मिलने पर मां नयनतारा देवी दर दर भटकते हुए पुलिस से बेटे का पता लगाने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...