एक संवाददाता, अगस्त 3 -- बिहार में एक पिता की गोली मारकर महज इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उन्होंने छठ्ठी का न्योता नहीं दिया। खगड़िया जिले में गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरचकला पंचायत के वार्ड 10 फुदकीचक पतरौन गांव में पुत्र की छठ्ठी का निमंत्रण नहीं देने से नाराज युवक ने पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात हुई। मृतक फुदकीचक पतरौन गांव निवासी अरुण महतो का 25 वर्षीय पुत्र कन्हैया महतो था। गोली उसके पड़ोसी जिच्छु मंडल ने मारी। परिजन के अनुसार पड़ोस के ही जिच्छु मंडल से होली में गुलाल लगाने पर कन्हैया से विवाद हुआ था। इस कारण दोनों में बातचीत भी बंद हो गई थी। शुक्रवार को कन्हैया महतो के घर पुत्र जन्म पर छठ्ठी का भोज था। भोज में आरोपी जिच्छु मंडल के परिवार को निमंत्रण नही दिया गया था। शाम में कन्हैया गांव में घूम-घूमकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.