फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद। सरकारी कार्यालयों में जहां करोड़ों रुपये बकाया होने के बावजूद कनेक्शन नहीं काटे जा रहे हैं। वहीं बिजली विभाग ने न्यू फौजी कॉलोनी बधौआ में 20 हजार की बकाएदारी में रिटायर्ड सैनिक के घर का कनेक्शन काट दिया। सैनिक की पत्नी बिजली कर्मचारियों से कहती रही कि बेटे की बोर्ड परीक्षा चल रही हैं। ओटीएस में पंजीकरण करा रखा है, 28 फरवरी बिल जमा करने की अंतिम तिथि है। फिर भी कर्मचारी नहीं माने और कनेक्शन काट दिया। न्यू फौजी कॉलोनी बधाऔ निवासी पूर्व सैनिक धीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने बताया कि उनका लगभग 20 हजार रुपये बिजली का बिल बकाया चल रहा है। ओटीएस योजना के तहत उन्होंने दो हजार जमा कर पंजीकरण कराया था। 28 फरवरी तक बिल जमा करना था। प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया कि शनिवार को बिजली विभाग के कर्मचारी उनके घ...