मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। केरमाडीह स्थित ग्रामीण सड़क पर शनिवार को वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक केरमाडीह निवासी रंजीत कुमार उर्फ गुड्डू सिंह (36) था। वह बेटे का दवा लेकर घर लौट रहा था। रंजीत ओमान में गैस वेल्डर का काम करता था। पत्नी रानी कुमारी ने बताया कि ओमान जाने के लिए पति शनिवार को पटना से मेडिकल चेकअप कराकर केरमाडीह स्थित घर लौटे थे। एक साल का बेटा शिबू पलंग से नीचे गिर गया। उसकी दवा लाने के लिए पति चौक पर गए थे। वहां से लौटने के दौरान वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार पासवान, सरपंच किशुन पासवान, पूर्व मुखिया रामबाबू सहनी ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...