कानपुर, दिसम्बर 1 -- जाजमऊ में बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद घर से निकले मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी 40 वर्षीय बृजेश गुप्ता उर्फ सोनू टेनरीकर्मी थे। परिवार में पत्नी पूजा और तीन बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार को बृजेश के छोटे बेटे सन्नी का जन्मदिन था। शाम को बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद वह साइकिल लेकर घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और सोमवार सुबह जाजमऊ पुलिस ने उनका शव मिलने की जानकारी दी। परिजनों को उनके दोस्त राजेश ने बताया कि हम दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद शाम सात बजे बृजेश को जेके फर्स्ट चौराहा पर छोड़ दिया था। वहीं, जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान मौत का कार...