सुल्तानपुर, दिसम्बर 18 -- भदैंया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सकरसी गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे और पोते ने मिलकर बुजुर्ग पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। हमले में बुजुर्ग के दोनों पैर टूट गए थे। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए वृद्ध ने 24 घंटे बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। गांव निवासी माता प्रसाद यादव (70) के साथ बुधवार सुबह करीब सात बजे घर में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि बड़े बेटे बजरंगी यादव और उसके बेटे बृजेश यादव ने पहले बहू से झगड़ा किया। जब माता प्रसाद ने बीच-बचाव किया तो दोनों ने उन पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वृद्ध के दोनों पैर टूट गए और वह मरणासन्न हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैया ले गए, जहां से हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.