कोडरमा, जनवरी 13 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच रेफरल अस्पताल में मंगलवार को एक अलग ही माहौल दिखा। जब शिवसागर (रूपनडीह) निवासी एक परिवार नवजात बेटी को घर ले जाने के लिए सजी-धजी गाड़ियों के साथ अस्पताल पहुंचा। बेटी के जन्म की खुशी में परिवार ने इस अवसर को किसी बड़े उत्सव की तरह मनाया, जिसने अस्पताल परिसर से लेकर राहगीरों तक सभी का ध्यान आकर्षित किया। जानकारी के अनुसार, शिवसागर निवासी रेखा देवी 11 जनवरी की रात प्रसव के लिए रेफरल अस्पताल डोमचांच पहुंची थीं। 12 जनवरी को उन्होंने सामान्य प्रसव के जरिए एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही बेटी के जन्म की खबर परिवार को मिली, घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि बेटियां खुशनसीब लोगों के घर ही जन्म लेती हैं और उनके परिवार के लिए यह पल किसी सौभाग्य से कम नहीं है। नौ महीने के लंबे इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.