लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- निघासन। कोतवाली क्षेत्र के गांव की महिला ने एसपी को तहरीर देकर कहा है कि उसकी एक बेटी है, जो दो सालों से गांव के ही युवक के साथ रह रही है। उसी युवक के परिवार का एक लड़का फोन से उसकी बेटी से बात करा देता था। 16 अप्रैल को वह उसे उसकी बेटी से मिलाने की बात कहकर फोन करके रकेहटी बुलाया। वहां से बाइक से झोलहू वाले रास्ते पर ले गया और गोशाला के पास सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बकौल महिला उसने पढ़ुआ थाने में अगले दिन तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.