आगरा, अक्टूबर 30 -- सौतेले पिता पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने वाले मामले की पोल पुलिस की जांच में खुल गई है। आरोप झूठा पाया गया। घटना की पुष्टि न होने पर कोर्ट में धारा 189 बीएनएसएस के तहत रिपोर्ट दी। कोर्ट ने जेल गए सौतेले पिता को रिहा करने के आदेश दिए। वहीं पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। फिरोजाबाद की महिला ने अपनी बेटी से दुष्कर्म का आरोप उसके सौतेले पिता पर लगाया था। पुलिस की जांच में आरोप झूठा पाया गया। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र की महिला ने कई साल पहले पचोखरा थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति से शादी की थी। वहां से वे ट्रांस यमुना क्षेत्र में किराये पर मकान लेकर रहने लगे। महिला की पहले से दो पुत्रियां और एक पुत्र है। करीब डेढ़ माह पहले महिला घर से चली गई थी। उसने दस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.