संभल, दिसम्बर 28 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम पांच बजे उसकी बेटी खेत पर घास लेने गयी थी। वही पर पहले से मौजूद गांव का एक व्यक्ति बेटी से जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज करने लगाया। जब गाली गलौज करने से मना किया तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...