रामपुर, दिसम्बर 9 -- थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव निवासी इलियास ने थाने में तहरीर दी कि उनकी पत्नी रविवार शाम पांच वर्षीय बेटी और घर में रखे सात हजार रुपये लेकर फरार हो गई। घटना के समय वह मजदूरी पर गया था और घर पर 11 वर्षीय बेटा अकेला था। पीड़ित का कहना है कि मौजूदा समय में वह नगर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा है और मेहनत मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उनकी पत्नी लंबे समय से एक फोन नंबर पर बातचीत कर रही थी और पहले भी उसी व्यक्ति के साथ जा चुकी है। उसे शक है कि वही व्यक्ति बहला-फुसलाकर पत्नी को ले गया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...